Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

दादी के गरीबी हटाओ नारे को पोता भी तोते की तरह रट रहा : योगी आदित्यनाथ

मीडिया सेंटर का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकार वार्ता की। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि दादी के गरीबी हटाओ के नारे को तोते की तरह पोता अब रट रहा है।

24 Apr 2024

दादी के गरीबी हटाओ नारे को पोता भी तोते की तरह रट रहा : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ, 24 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय पर लोकसभा चुनाव की दृष्टि से मीडिया सेंटर का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल के अलावा अन्य नेता मौजूद रहे।

मीडिया सेंटर का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकार वार्ता की। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि दादी के गरीबी हटाओ के नारे को तोते की तरह पोता अब रट रहा है।

वह कह रहे हैं कि लोगों की संपत्ति का सर्वे करवाएंगे, फिर उसका सुविधा अनुसार वितरण होगा। ऐसा ही इनके प्रधानमंत्री ने कहा था, कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार एक वर्ग का है। जबकि भाजपा ने सिर्फ 4 जातियों की बात की, गरीब, युवा, महिला, किसान की बात करती है।

उन्होंने कहा कि 2004 से 2014 तक के कांग्रेस के शासन में आमजनमानस के भावनाओं को कुचलने का कुत्सित प्रयास किया। जस्टिस रंगनाथ मिश्रा कमेटी की रिपोर्ट को अपने हिसाब से लागू करने के प्रयास किये।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इंडी गठबंधन जातीय गणना की बात कर रहे हैं। ये सिर्फ आरक्षण को छिन्न भिन्न करने का कुत्सित प्रयास है। कांग्रेस हमेशा से देश की कीमत पर सत्ता पाना चाहती रही है। इसीलिए वो व्यक्तिगत कानून की बात करती है। यानी शरीयत कानून की बात कर रही है। जबकि तीन तलाक को केंद्र सरकार ने खत्म करके सम्मान दिलाया था।

ये इंडी गठबंधन आधी आबादी का अपमान कर रही है। देश की सुरक्षा, संप्रभुता के साथ ये खिलवाड़ करना चाहते हैं। ये येन केन प्रकारेण अपनी पुराने डीएनए के कारण देश को उसी दौर में ले जाना चाहती है।

उन्होंने कहा कि हम दूसरे दौर के मतदान में जा रहे हैं। यही कहना है कि आपका एक वोट आतंकवाद के पुराने दौर को वापस ला सकता है। जबकि एक वोट ही आप को सुरक्षा का माहौल दे सकता है। एक वोट अगर इंडी को गया तो जनता की सुरक्षा का खतरा पैदा कर सकता है। देश कांग्रेस व उनके सहयोगी दलों के वीभत्स मंशा को कतई नहीं पूरा होने देना है। ये लोग देश में तालिबानी विध्वंस व्यवस्था को लागू करना चाहते हैं। हर मतदाता को इससे सतर्क रहना होगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News